{"_id":"616b177f8ce29007265bb138","slug":"thieves-stole-cash-and-silver-utensils-worth-more-than-one-lakh-firozabad-news-agr511605963","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ यात्रा में शामिल होने गए व्यक्ति के घर दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ यात्रा में शामिल होने गए व्यक्ति के घर दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन
टूंडला। भगवान आदिनाथ की रथयात्रा में शामिल होने एक भक्त के घर चोर चोरी कर ले गए। घर के मैन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर की अलमारी से एक लाख रुपये से अधिक की नगदी व चांदी के बर्तन आदि सामान चुरा कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
जैन गली निवासी अरविंद जैन पुत्र जेडी जैन शनिवार सुबह जैन समाज द्वारा निकाली गई भगवान आदिनाथ की रथयात्रा में शामिल होने घर के मैन गेट पर ताला लगाकर गए थे। अज्ञात चोरों ने उनके मैन गेट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी में डिब्बों में अलग-अलग जगह रखे करीब एक लाख 15 हजार रुपये की नकदी सहित चांदी के कलश और गिलास आदि चुराकर ले गए।
अरविंद जैन जब रथयात्रा से वापस लौटे तो घर के मैन गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।