{"_id":"60772f048ebc3e5904762411","slug":"thieves-raid-in-kishan-nagar-jewelery-worth-millions-and-cash-stolen-in-thousands-firozabad-news-agr4886259187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन नगर में चोरों का धावा, लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन नगर में चोरों का धावा, लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी चोरी
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र किशन नगर में चोरी की घटना के दौरान खुला पड़ा बक्सा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोटला रोड किशन नगर स्थित एक घर में मंगलवार रात चोर घर के अंदर से संदूक उठाकर ले गए। पीड़ित के अनुसार इसमें आठ लाख रुपये के जेवरात व करीब 80 हजार रुपये की नकदी थी। पीड़ित को सुबह चोरी की जानकारी हुई।
कोतवाली उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला किशन नगर निवासी अमरनाथ परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात उनके बच्चे और पत्नी घर के अंदर सो रहे थे। अमरनाथ पशुओं की रखवाली के लिए दूसरे स्थान पर सो रहा था। देर रात मकान की दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। यहां से एक संदूक उठाकर ले गए। इसकी जानकारी पीड़ित को बुधवार सुबह हुई।
अमरनाथ ने बताया कि संदूक सुबह एक प्लॉट में पड़ा मिला। उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये के जेवरात व 80 हजार रुपये गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान संदूक बरामद कर लिया। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक चोर संदूक ले जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
इस आधार पर पीड़ित परिवारीजनों ने एक युवक को शक के दायरे में आने पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
नारखी। नारखी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को हो सकी। चोर स्कूल में लगे करीब छह पंखे, सीसीटीवी कैमरों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर स्कूल स्टाफ व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।