फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was water shortage in 30 localities due to interruption in power supply.

Firozabad News: बिजली आपूर्ति में ठप होने से 30 मोहल्लों में रही पानी की किल्लत

Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was water shortage in 30 localities due to interruption in power supply.
फिरोजाबाद। ट्रांसमिशन केंद्र पर इंसुलेटर में आई खराबी ने शहर की 75 प्रतिशत आबादी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ा दिया। रविवार की रात करीब 10:30 बजे निगम एरिया के उत्तरी क्षेत्र में ठप हुई बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम 4 बजे तक सुचारू नहीं हुई। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार रात 10:30 बजे आसफाबाद स्थित विद्युत पारेषण केंद्र पर लगा इंसुलेटर का फ्यूज उड़ गया। इंसुलेटर का फ्यूज उड़ जाने की वजह से पुराने बाईपास रोड से सटे 30 से अधिक मोहल्ले व वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली अफसर और कर्मचारी बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने में जुटे रहे। दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति में लगा कट दुरूस्त नहीं हो पाया। वहीं लगातार 17 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति का असर शहर में पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। शहर के कई मोहल्ला में सुबह के वक्त घरों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। 30 मोहल्लों के सैकड़ों घरों में लगी पानी की मोटरें शोपीस बनी रहीं। इस कारण से लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ा।
विज्ञापन

---
इन मोहल्लों में रही पानी की किल्लत
बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण तिलकनगर, बोद्याश्रम रोड, मायापुरी, सत्यनगर, लोहिया नगर, सरस्वतीनगर, लहरी कंपाउंड, नगला करन सिंह, दुर्गानगर,जलेसर रोड, नगला मिर्जा, सरजीवन नगर, गांधी नगर और आर्यनगर आदि मोहल्लों में पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन

---
कुछ टंकियां नहीं भर पाईं
बिजली आपूर्ति में कट लग जाने के कारण रविवार की रात को नगला बरी, सती आश्रम और मायापुरी स्थित पानी की टंकी पूरी तरह से नहीं भर पाईं। हालांकि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति से जुड़ी शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed