{"_id":"6150a9c18ebc3e097d7e1ba1","slug":"there-is-panic-among-the-accused-of-stp-land-purchase-scam-firozabad-news-agr5092105163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी भूमि खरीद घोटाला के आरोपियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी भूमि खरीद घोटाला के आरोपियों में खलबली
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव बासठ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए भूमि घोटाले की फाइल खुलने की आशंका ने करोड़ों रुपये का घपला करने के आरोपियों में खलबली मचा दी है। वहीं इस पूरे प्रकरण में अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराए गए वाद पर न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए गांव बासठ में 1.68 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त में राजकोष को लगभग लगभग दो करोड़, सात लाख, ग्यारह अजार बहत्तर रूपये की क्षति पहुंचाई गई। पूरे मामले में नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार, भाजपा नेता सहित कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है। खास तौर पर पूरे भूमि की खरीद-फरोख्त शामिल निगम ठेकेदार की भूमिका पर गंभीर सवाल खडे़ किए गए हैं। बहरहाल नगर आयुक्त द्वारा मामले में दोबारा परीक्षण के निर्देशों के बाद एसटीपी के लिए भूमि की खरीद-फरोख्त में करोड़ों रुपये का खेल करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। ।
---
आज न्यायालय में होगी सुनवाई
करोड़ों रुपये की दलाली वाले मामले में दायर वाद पर सोमवार को न्यायालय में सुनवाई की जाएगी। सत्ताधारी दल होने के कारण करोड़ों रुपये की दलाली करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अधिवक्ता धर्म सिंह यादव ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। धर्म सिंह यादव के मुताबिक कोर्ट द्वारा सोमवार को मामले की सुनवाई की जाएगी।