फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is no such thing as law and order in UP - Amitabh Thakur

Firozabad News: यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं - अमिताभ ठाकुर

Mon, 01 May 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
There is no such thing as law and order in UP - Amitabh Thakur
यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं - अमिताभ ठाकुर
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। चाहे भारतीय जनता पार्टी कितने बड़े-बड़े दावे क्यों न करे कि यूपी में जंगलराज खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद की हत्या होना जंगलराज का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सत्ता माफिया आर्थिक अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

रविवार को वह फिरोजाबाद आए थे। शीतल खां रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में पूर्व सांसद अतीक अहमद एवं पूर्व विधायक अशरफ की हत्या कर दी गई। इससे बड़ा उदाहरण और क्या चाहिए। वह भी तब जब दोनों चीख-चीखकर कह रहे थे कि हमारी हत्या हो सकती है। सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। जिन महिलाओं ने आरोप लगाए उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed