{"_id":"5dfa6cde8ebc3e87b36892a9","slug":"theft-in-mayapuri-firozabad-news-agr4205884192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायापुरी में मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायापुरी में मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
टापा कला स्थित मकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पडा सामान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला मायापुरी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर पौने दो लाख की नकदी व जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। पीड़िता ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना उत्तर के मोहल्ला टापाकलां मायापुरी निवासी विमला देवी पत्नी चंद्रप्रकाश के परिवार के सदस्य सैलई स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान रात में चोर मकान के ताले तोड़कर पौने दो लाख रुपया की नकदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गए। पीड़िता विमला देवी का कहना है कि उसके घर पर सोनू नाम का लड़का सोता था। लेकिन वह भी घर पर नहीं सोया है।
उसने मोहल्ले के ही तीन-चार युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर केशव दत्त शर्मा ने बताया कि टापाकलां मायापुरी में घर में चोरी होने के संबंध में कोई तहरीर पीड़िता ने नहीं दी है। यदि कोई तहरीर देती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद