{"_id":"667e950f2e532d4daa0862a1","slug":"the-young-man-who-came-posing-as-a-customer-stole-the-mobile-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-127780-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्राहक बनकर आए युवक ने चोरी किया मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्राहक बनकर आए युवक ने चोरी किया मोबाइल
Fri, 28 Jun 2024 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए युवक ने चोरी किया मोबाइल
- सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर हुई जानकारी
- पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी घटना की तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मोबाइल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। उसकी यह हरकत दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शंकरपुरी निवासी अनिल कुमार की नगरपालिका के सामने रूद्र मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। वह हर रोज की तरह अपनी दुकान पर दुकानदारी कर रहा था। उसके यहां कर्मचारी भी काम कर रहे थे। तभी एक युवक चेहरे पर गमछा लपेटकर अपने एक साथी के साथ दुकान में मोबाइल खरीदने के लिए आया। काफी देर तक मोबाइलों के बारे में जानकारी करने के बाद उसने अचानक ही दुकान में रखे हुए एक नामी कंपनी का एक नया मोबाइल चोरी कर लिया। कुछ ही देर बाद वह अपने साथी के साथ दुकान से बिना कुछ खरीदे चला गया। दुकानदार को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो उसने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें ग्राहक बनकर आए शातिर युवक की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालने के बाद घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी युवक की पहचान कर तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।