फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The vigilance team investigated the horoscope of the bribe-taking accountant.

Firozabad News: विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल की कुंडली खंगाली

Tue, 13 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The vigilance team investigated the horoscope of the bribe-taking accountant.
जसराना तहसील पहुंची विजिलेंस टीम ने अ​​धिवक्ताओं से की बात
संवाद न्यूज एजेंसी जसराना (फिरोजाबाद)। एका कस्बे से लेखपाल रविंद्र कुमार की गिरफ्तारी व उसे जेल भेजने के बाद मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जसराना तहसील में आकर पूछताछ की। लेखपाल रविंद्र कुमार के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। टीम की दो घंटे से अधिक समय तक मौजूदगी के कारण तहसील परिसर में हड़कंप मचा रहा। स्थिति यह थी कि कई कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद हो गए। इधर, टीम एका कस्बे के उस गेस्ट हाउस में भी पहुंची, जहां से लेखपाल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

विजिलेंस इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे और जितेंद्र सिंह दोपहर में तहसील जसराना में पहुंचे। टीम ने एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला से मुलाकात कर आरोपी लेखपाल से संबंधित सभी रिकॉर्ड तलब किए। विजिलेंस ने लेखपाल के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और सर्विस बुक की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

टीम ने लेखपाल के सेवा संबंधी विवरण और न्यायालय में लंबित मामलों की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की।
एका में स्थानीय लोगों से फीडबैक तहसील में जांच के बाद टीम कस्बा एका पहुंची। यहां टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से बात कर लेखपाल की कार्यप्रणाली और व्यवहार के बारे में जानकारी ली। विजिलेंस इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ मजबूत साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। सर्विस रिकॉर्ड के साथ-साथ मौके पर जाकर फीडबैक भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed