फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The unprecedented closure after traders hooked administration

व्यापारियों की अभूतपूर्व बंदी के बाद झुका प्रशासन

Mon, 24 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 24 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The unprecedented closure after traders hooked administration
फीरोजाबाद। सुहागनगरी के व्यापारियों की अभूतपूर्व बंदी के बाद प्रशासन झुकने को विवश हो गया। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट से व्यापारी नेताओं को समझौता वार्ता के लिए बुलाया। प्रशासन ने व्यापारी नेताओं की ओर से रखी गई मांगों को मान लिया। अब रक्षाबंधन पर बाजार सजेगा। वहीं पटरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे समतल और इंटरलाकिंग के साथ आठ दिन में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रवींद्रलाल तिवारी, कैलाश उपाध्याय, देशदीपक यादव, सुनील अग्रवाल, मदनलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कहा कि 23 अगस्त को फीरोजाबाद में अभूतपूर्व बंद में सभी बाजार समितियों, पदाधिकारियों एवं दुकानदारों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कांच नगरी के दुकानदारों एवं व्यापारियों के ऐतिहासिक बंदी, एकजुटता का ही परिणाम है कि डीएम विजय किरन आनंद ने स्वयं नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के माध्यम से वार्ता के लिए व्यापारी नेताओं को बुलाया। रविवार शाम डीएम के दबरई स्थित आवास पर कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, रामबाबू वार्ष्णेय, रमेशचंद्र अग्रवाल, किशन लाल धरना, अनिल गर्ग, महेश जैन, दिनेश मुद्गल, सुनील पैगोरिया आदि की मौजूदगी में समझौता वार्ता हुई।
विज्ञापन



डीएम एवं व्यापारी नेताओं के बीच हुए समझौते..
- छोटे पटरी दुकानदारों को ओवरब्रिज के नीचे समतल कराने एवं इंटरलाकिंग के साथ आठ दिन में नि:शुल्क स्थान देंगे।
- ठेल वाले एसएन रोड पर व्यवस्थित करने के आदेश दिए।
- विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान व्यापार मंडल के क्षेत्रीय पदाधिकारी साथ रहेंगे।
- अतिक्रमण हटाओ के नाम पर दुकानदारों के फड़ों को नहीं छेड़ा जाएगा एवं न ही जुर्माना वसूलेंगे।
- परंपरागत त्योहारों पर बाजार सजाने की अनुमति डीएम ने प्रदान की।
- स्वकर प्रणाली के नाम पर आने वाली परेशानियों को दूर करने को सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में खुली बैठक होगी।
- कानून व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी को निर्देश दिए। आसफाबाद के व्यापारी के साथ लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा, इसकी अब पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed