फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The turnout was uncontrollable bank manager, slapped, thrown water

भीड़ देख बेकाबू हुए बैंक मैनेजर, चांटा मारा, पानी फेंका

Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The turnout was uncontrollable bank manager, slapped, thrown water
सिरसागंज विजय चौक स्थित एसबीआई की शाखा के मैनेजर ने मंगलवार को लोगों के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिरसागंज विजय चौक स्थित एसबीआई की शाखा के मैनेजर ने मंगलवार को लोगों के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दी। कतार में खड़ी महिलाओं के बोतल का पानी फेंका। किसी की पासबुक फेंक दी तो किसी को चांटा मार दिया। बुजुर्ग महिला को धक्का देकर कतार से बाहर कर दिया। 

भारतीय स्टेट बैंक पर मंगलवार सुबह 7 बजे से ही लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। कतार लम्बी होने लगी तो बैंक मैनेजर और पुलिस व्यवस्था संभालने के लिये बैंक के गेट पर आ गये। भीड़ की आपाधापी के बीच बैंक मैनेजर का व्यवहार असमान्य हो गया। मेन रोड निवासी करन कुमार ने बताया कि वे सुबह 7 बजे से बैंक में नोट बदलने के लिये लाईन में लगे थे, मैनेजर ने उनकी पासबुक को हवा में उछाल दिया। दरिगापुर की एक वृद्घ को धक्का देकर कतार से बाहर कर दिया। एक युवक को इसी बात पर चांटा मार दिए कि उसका फार्म पूरा नहीं भरा था। पुलिस कर्मियों ने उनको कई बार अंदर ही रहने की सलाह दी लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ता तो वह बाहर आ जाते और व्यवस्था संभालने के दौरान कभी किसी पर नाराज हो जाते कभी किसी पर। जरूरत भर के पैसे बैंक से निकालने को लोग उनकी हर कड़वी बात को सह रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed