फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The statue of Hanuman plucked outrage

हनुमानजी की प्रतिमा उखाड़ने से आक्रोश

Fri, 04 Dec 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
The statue of Hanuman plucked outrage
पचोखरा में अराजक तत्वों ने ग्राम पंचायत चुनाव से महज एक दिन पूर्व क्षेत्र की फिजां खराब करने का प्रयास किया। अराजक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को उखाड़कर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा स्थापित कराई।
विज्ञापन

 थाना पचोखरा क्षेत्र के देवखेड़ा मार्ग पर गांव नगला गंगाराम के सामने पीपल के पेड़ के नीच हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित हैं। यहां आसपास के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीण पहुंचे तो हनुमानजी की प्रतिमा उखड़ी पड़ी थी। देव प्रतिमा खंडित होते देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी पर पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और देव प्रतिमा स्थापित कराने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों से तहरीर लेकर अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चुनाव के मद्देनजर आपसी सहयोग से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। हंगामा करने वालों में रामवीर सिंह, अमित कुमार, जुगंेद्र सिंह, मनोज  कुमार, प्रमोद कुमार, बाबूराम, गजराज सिंह, देवे¢द्र सिंह, अमित कुमार,  विवेक कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, शैलेश कुमार, चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे। पचोखरा थानाध्यक्ष अमित यादव का कहना है कि ग्रामीणों की तहरीर पर अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। ग्रामीण स्वयं मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करा रहे हैं। किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed