{"_id":"6aca7d5735de4f2e550100a1","slug":"the-social-welfare-department-will-facilitate-the-marriages-of-daughters-during-sharadiya-navratri-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-187502-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: समाज कल्याण विभाग शारदीय नवरात्र में बेटियों के हाथ कराएगा पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: समाज कल्याण विभाग शारदीय नवरात्र में बेटियों के हाथ कराएगा पीले
Sat, 10 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग नवरात्र में तीन सौ से अधिक गरीब बेटियों के हाथ पीले कराएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 15 अक्तूबर को फिरोजाबाद के तिलक इंटर कालेज,18 अक्तूबर का सिरसागंज के सामौर बाबा धाम, 22 अक्तूबर को एलआर डिग्री कालेज जसराना के प्रांगण में आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी समाज कल्याण विभाग ने प्रारंभ कर दी है।
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही समाज कल्याण विभाग ने इस नवरात्रि में गरीबों के लिए बेटियां बोझ नहीं बनें इसके कारण इनका विवाह कराए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा फिरोजाबाद नगर निगम,टूंडला नगर पालिका के साथ-साथ टूंडला,फिरोजाबाद,नारखी ब्लाक की कन्याओं का विवाह 15 अक्तूबर को तिलक इंटर कालेज प्रांगण में होगा। 15 अक्तूबर को सिरसागंज तहसील क्षेत्र के सामौर बाबा धाम में सिरसागंज,शिकोहाबाद नगर पालिका व मक्खनपुर नगर पंचायत,शिकोहाबाद,मदनपुर एवं अरांव ब्लाक की कन्याओं का विवाह कराया जाएग। जबकि 22 अक्तूबर को जसराना के एलआर इंटर कालेज प्रांगण में एका,हाथवंत एवं जसराना ब्लाक के साथ-साथ फरिहा, एका एवं जसराना नगर पंचायत की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि जिले में 250 से अधिक आवेदन विभाग के पास आ गए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा आवेदनों के आने का क्रम जारी है। करीब तीन सौ से अधिक बेटियों का विवाह इन तीन दिन में कराया जाएगा।