{"_id":"5731e27e4f1c1b056b9198cd","slug":"the-sky-rained-again-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से फिर बरसी ‘आग’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से फिर बरसी ‘आग’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के कारण लड़कियां मुंह पर कपड़ा बांधकर ही निकल रही है
ठंडी हवाएं व हल्की बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को आसमान से फिर आग बरसी। धूप की तेज किरणों के साथ भीषण गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। वहीं कटौती ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
मई माह में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और अघोषित बिजली संकट ने लोगों का दिन का चैन रात की नींद उड़ा रखी है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ एसी, कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। रविवार देर रात्रि आसमान में काली घटाएं छाने और ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को भी आसमान में दिनभर बदल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। मंगलवार सुबह से ही सूर्य देव ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह से ही सूर्य की तेज किरणों ने पैदल राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। इधर विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार सुबह से ही लोकल स्तर पर कटौती शुरू कर दी। सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर हुई कटौती के चलते लोग परेशान नजर आए।