फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The session of the Divisional Tax Advocates Board will be held for three days.

Firozabad News: तीन दिवसीय होगा संभागीय कर अधिवक्ता मंडल का अधिवेशन

Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The session of the Divisional Tax Advocates Board will be held for three days.
फिरोजाबाद। संभागीय कर अधिवक्ता मंडल मैनपुरी संभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी का प्रांतीय त्रिदिवसीय वार्षिक अधिवेशन की घोषणा हुई। यह आयोजन नेहा गेस्ट हाउस शिकोहाबाद में 24, 25, 26 जनवरी को विविध कार्यक्रमों सहित होगा।अधिवेशन संयोजक देवेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रथम दिवस 24 जनवरी को सुंदरकांड के साथ अधिवेशन का शुभारंभ होगा। प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। उद्घाटन सत्र के बाद सर्च एवं सर्वे पर तकनीकी सत्र होगा। इसमें उच्च स्तर के विद्वान वक्ता अपना उद्बोधन देंगे और शंका समाधान करेंगे। उसके बाद शाम 6 बजे से नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव होगा। इसमें 6 पदाधिकारी व 30 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे प्रदेश से आए हुए अधिवक्ता प्रतिनिधियों द्वारा मतदान किया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। तृतीय दिवस में 26 को गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण होगा। इसके बाद प्रथम सत्र में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में कुलदीप मित्तल, अशोक बाबू अग्रवाल, राजीव कुलश्रेष्ठ अशोक कुमार गुप्ता, कमल गुप्ता, निखिल बंसल, पीयूष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed