{"_id":"6077345b8ebc3ed3075e83ca","slug":"the-second-wave-of-corona-emphasizes-on-increasing-immunity-firozabad-news-agr488625851","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की आई दूसरी लहर तो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की आई दूसरी लहर तो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लोगों ने अब खुद ही सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। कोरोना की पहली लहर के अनुभव को देखते हुए एक बार फिर आमजनों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके लिए लोग अब मल्टीविटामिन, विटामिन सी, विटामिन डी, बी कॉंप्लेक्स, जिंक आदि दवाओं की खरीदारी कर रहे हैं।
जिले में कोरोना की स्थिति बिगड़ रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार भी घर-घर फैल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई, अचानक लोगों को सेहत सुधारने की चिंता सताने लगी। मल्टी विटामिन, विटामिन सी, डी, जिंक आदि दवाओं की बिक्री ने फिर से जोर पकड़ लिया है। सभी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का उपाय करने में जुटे हैं। इसके अलावा आयुर्वेद में च्यवनप्राश, गिलोय, आरोग्य बटी, तुलसी रस, आयुष क्वाथ आदि की बिक्री भी बढ़ गई है।
दवा दुकानदारों के अनुसार जब कोरोना के केस कम मिल रहे थे तो जिले में औसतन मल्टी विटामिन की प्रत्येक दिन बिक्री करीब एक लाख के आसपास थी, लेकिन अब काफी बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल स्टोर संचालक प्रशांत राजौरिया ने बताया कि इन दिनों काफी लोग प्रत्येक दिन रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने वाली दवाओं को खरीदने आ रहे हैं। दयाल मेडिकल के अजय कुमार पोरवाल ने बताया कि इस समय मल्टी विटामिन की दवाओं की बिक्री में एकाएक इजाफा हुआ है।