{"_id":"6287c5972a6b794b0d09f42a","slug":"the-picture-of-honeymoon-will-change-from-16-crores-firozabad-news-agr534182330","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 करोड़ से बदलेगी सुहागनगरी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 करोड़ से बदलेगी सुहागनगरी की तस्वीर
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करती महापौर नूतन राठौर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 14वें वित्त की 16 करोड़ की धनराशि से शहर की सूरत को बदला जाएगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई नगर निगम की बैठक में विकास की रूपरेखा बनाकर इनपर मुहर लगाई गई। इस राशि से नगर की गलियां और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं पानी की निकासी के लिए नालों की स्थिति में सुधार कराया जाएगा।
14वें वित्त की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों को लेकर एक बैठक मेयर नूतन राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी, फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के एक्सईएन कप्तान सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अजय कुमार के साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय सिंह चौहान, एक्सईएन अतुल पांडेय की मौजूदगी में विकास कार्याें का खाका खींचा गया। बैठक में तय हुआ कि 16 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत प्रमुख रूप से प्रकाश व्यवस्था, पानी निकासी के लिए नालों की स्थिति में सुधार के साथ सड़कों और जर्जर गलियों के निर्माण पर मुहर लगी। मेयर नूतन राठौर ने निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जून में ही शुरू करा दिए जाएं। जिससे जनता को दिक्कत न हो।
शहर की गलियां और सड़कों को रोशन करने के साथ ही शहर के अंदर से गुजर रहा नेशनल हाईवे भी तिरंगा लाइटों से जगमग होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा जहां शहर की गलियों और प्रमुख मार्गों को रोशन करने के लिए पांच हजार एलईडी लाइटें खरीदने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं राजा का ताल से दबरई तक यूनिक पोल पर तिरंगा लाइटें लगवाने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर नूतन राठौर ने बताया कि छारबाग स्थित वाल्मीकि वाटिका में प्लास्टर, पेंटिंग, इंटर लॉकिंग पाथवे, रैलिंग, लोहे का गेट व मिट्टी भराई का कार्य कराया जाएगा। वार्ड नंबर 26 मोहल्ला खेड़ा में आंबेडकर पार्क में मरम्मत व सौंदर्यीकरण का कार्य 14वें वित्त की धनराशि से कराया जाएगा। जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इन क्षेत्रों में भी बनेगी सड़क और नालियां
- मोहल्ला बौद्धनगर में एनएच सर्विस रोड से पानी की टंकी तक रोड में नाली मरम्मत एवं सीसी सड़क का निर्माण तथा पानी की टंकी से बंबा बाईपास रोड तक क्षतिग्रस्त बौद्घ विहार रोड का हॉटमिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य कराने के साथ ही वाइट पट्टी का कार्य भी कराया जाएगा।
- वार्ड 12 में झलकारी नगर पुलिया से ककरुऊ प्राथमिक विद्यालय मोड तक सीसी से सड़क का निर्माण होगा।
- वार्ड 21 में लज्जाराम के मकान से ज्ञानेश्वरी स्कूल तक क्षतिग्रस्त कच्ची बंबा नाला पटरी का आरसीसी नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
- वार्ड 13 व 33 जैननगर में रामखिलाड़ी से सिंह साहब होते हुए जितेंद्र यादव तक गली में नाली मरम्मत व सीसी द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शहर के अन्य वार्डों में भी विकास कार्य होंगे।