फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The patient kept writhing in pain for an hour while waiting for the ambulance.

Firozabad News: एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे तक दर्द से कराहता रहा मरीज

Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The patient kept writhing in pain for an hour while waiting for the ambulance.
सिरसागंज। शनिवार की दोपहर जसवंतनगर का युवक सिरसागंज ऑटो से आ रहा था। वहीं अचानक टेंपो से गिरकर युवक घायल हो गया। वहीं प्राथमिक उपचार के लिए युवक को फिरोजाबाद के लिए रेफर तो कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस के इंतजार में घायल युवक एक घंटे तक दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन


मामला शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे का है। जब जसंवतनगर निवासी बल्ले अपनी बहन के घर सिरसागंज कैरावली जाने के लिए ऑटो से आ रहा था। वहीं सोथरा रोड चौराहे के पास बल्ले ऑटो से गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंच गये और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया। घायल बल्ले की नाक और मुंह से ब्लड आ रहा था। वहीं युवक के प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाॅक्टरों ने फिरोजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल की सूचना के बाद भी एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बल्ले की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन परेशान थे। प्रभारी कपिल यादव के फोन करने के बाद शिकोहाबाद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को फिरोजाबाद इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed