{"_id":"2be29bb8ef589d64d2cf04480a2f0302","slug":"the-message-from-the-presentations-given-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तुतियों से दिए समाज को संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तुतियों से दिए समाज को संदेश
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमवती देवी विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कई संदेश दिए। वहीं, वॉटर
एनिमल्स और वाइल्ड ऐनिमल्स फैशन शो से वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया
गया। रंग बिरंगी वेश-भूषा एवं बच्चों के आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह
लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नृत्य नाटिका से परिवार के महत्व को दर्शाया गया। नौनिहालों ने लोहड़ी, स्कूल पिकनिक, डांडिया, ईद और स्वतंत्रता दिवस की झलक मंच से प्रस्तुत की। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
निदेशिका मिली मित्तल ने बताया कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रबंधक संतकुमार मित्तल ने छात्रों के उत्साह और मेहनत की तारीफ की। संचालन मिस अनामिका गर्ग और पूजा पोरवाल ने किया। इस दौरान गिरी मित्तल, सुरेश मित्तल आदि मौजूद रहे।