{"_id":"5728b4bb4f1c1bab555cd0bf","slug":"the-letters-kept-queues-at-the-labor-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेशपत्र पाने को श्रम कार्यालय पर लगी रही कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेशपत्र पाने को श्रम कार्यालय पर लगी रही कतारें
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
छह मई को सीएम 900 श्रमिकों साइकिल और आर्थिक सहायता देंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मई को सीएम अखिलेश यादव के हाथों साइकिल पाने के लिए श्रम कार्यालय पर प्रवेश पत्र पाने के लिए श्रमिकों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 250 श्रमिकों को प्रवेश पत्र बांटे गए।
सीएम अखिलेश यादव छह मई को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। कार्यक्रम में सीएम भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य से जुड़े 900 श्रमिकों को साइकिलों के साथ पांच श्रमिकों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान करेंगे। सीएम के कार्यक्रम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए श्रम विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लेबर कालोनी स्थित श्रम कार्यालय पर मंगलवार से श्रमिकों को प्रवेश पत्र वितरित किएगए। श्रम कार्यालय पर प्रवेश पत्र पाने को सुबह से ही श्रमिकों की भीड़ जुट गई। भीषण गर्मी के बावजूद श्रमिक प्रवेश पत्र पाने को दिनभर लाइन में लगे नजर आए।
इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि छह मई को मुख्यमंत्री 900 श्रमिकों को साइकिल व पांच श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक प्रदान करेंगे।