फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The keys of the Lead to take Madame's copy

नकल से रोकने पर ले ली मैडम की स्कूटी की चाबी

Fri, 07 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
The keys of the Lead to take Madame's copy
एक केंद्र पर ड्रामा हुआ।
यूपी बोर्ड इंटर गणित द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में नकल से रोकने पर एक छात्र मैडम की स्कूटी की चाबी लेकर भाग गया। इस पर मैडम ने दूसरे छात्र की मोटर साइकिल की चाबी ले ली। घंटों ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

 प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर जहलपुर में तैनात शिक्षिका प्रज्ञा श्रीवास्तव की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगी है। शिक्षिका ने बताया कि एक छात्र नकल कर रहा था। उन्होंने छात्र को नकल करने से रोक दिया। छात्र इस पर मैडम की स्कूटी की चाबी लेकर फरार हो गया। शिक्षिका ने परीक्षा देने आए दूसरे छात्र की चाबी अपने कब्जे में ले ली। छात्र एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। मगर शिक्षिका ने चाबी देने से इंकार कर दिया। चाबी लेकर भागे छात्र को वापस बुलाने के लिए कहा। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक ने सहयोग नहीं किया। करीब दो घंटे से ज्यादा चले ड्रामे के बाद शिक्षिका ने छात्र को चाबी दी। केंद्र व्यवस्थापक उपेंद्रनाथ शर्मा का कहना है कि हमसे शिक्षिका ने कोई शिकायत नहीं की थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के देवेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रों पर शिक्षकों का सहयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed