फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The indelible ink to the Election Office, banks returned

निर्वाचन कार्यालय से दी अमिट स्याही, बैंकों ने लौटाई

Thu, 17 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को रोकने के लिए लगाई जाने वाली अमिट स्याही को बैंकों से कैश बदलने वालों की अंगुली पर लगाने के आदेश दिए हैं। डीएम ने पंचायत एवं स्थानीय निकाय के कार्यालय से 300 शीशी बैंकों को स्याही मुहैया कराई, लेकिन बैंकों ने वापस कर दिया।
विज्ञापन

रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पांच सौ एवं एक हजार के नोट बदलने वालों की निगरानी के निर्देश सभी बैंक के प्रबंधकों को दिए हैं। नोट को बदलने वालों के दाहिने हाथ की अंगुली पर भी अमिट स्याही लगाने का काम बैंक के अधिकारी करेंगे। मतलब साफ है कि एक काउंटर पर बैंकों को दो कर्मचारी तैनात ही करने होंगे। क्योंकि एक कर्मचारी अमिट स्याही लगाने का काम करना होगा। डीएम राजेश प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के पश्चात बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों को पंचायत एवं स्थानीय निकाय के जिला निर्वाचन कार्यालय से मंगाकर अमिट स्याही की करीब 300 शीशी का वितरण भी किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने बताया कि विभाग के पास करीब 300 के करीब नग अमिट स्याही के थे। उनको दे दिया है। उन्होंने कहा बैंकों को अब सीधे अमिट स्याही मंगानी होगी। यह तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दी गई है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्यालय से भेजी अमिट स्याही को वापस कर दिया है। आरबीआई खुद काली स्याही भेजेगा। उसका ही प्रयोग किया जाएगा। क्योंकि विधानसभा चुनाव करीब होने के कारण ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed