{"_id":"589b27cb4f1c1bc15537a1a0","slug":"the-foot-march-with-paramilitary-dm-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धसैनिक बलों के साथ डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धसैनिक बलों के साथ डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में पैदल मार्च किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसएसपी के साथ बुधवार को अर्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में पैदल मार्च किया। वहीं टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज के साथ देहात क्षेत्र में थानेदारों ने अर्धसैनिक बल के साथ अपने अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 68 कंपनी अर्धसैनिक बल जिले को मिला था लेकिन इस बार जिले को संदिवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में 70 कंपनी अर्धसैनिक बल जिले को दिया गया है। प्रत्येक बूथ पर अर्धसैनिक बल के करीब पांच पांच जवानों को तैनात किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को डीएम राजेश प्रकाश और एसएसपी हिमांशु कुमार ने शहर में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च रसूलपुर स्थित शहीद चौक से शुरू होकर नालबंद, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, बाग छिगांमल, गांधी पार्क चौराहा होते हुए सुभाष तिराहे पहुंचकर समाप्त हुआ। डीएम और एसएसपी के साथ पैदल मार्च कर रहे अर्धसैनिक बलों को घंटाघर पर जाम के दौरान रुकना पड़ा। कुछ देर बाद जाम खुलने पर पैदल मार्च शुरू हो सका।