फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The festival will open with 71 ft high hoisting

71 फीट ऊंचे ध्वजारोहण के साथ होगा महोत्सव का आगाज

Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The festival will open with 71 ft high hoisting
पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते समिति के लोग
मां राजराजेश्वरी कैला देवी भवन स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती  महोत्सव) पर आठ दिवसीय पांच कुंडीय सहस्रचंडी पाठ एवं महायज्ञ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। 26 मार्च को 71 फीट ऊंचे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। अंतिम दिन भव्य फूल बंगले के साथ प्रसाद का  वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल गुरु, प्रबंधक वेद प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राममूर्ति  अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंदिर के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती महोत्सव) पर 26 मार्च से मां कैला देवी राजस्थान के राजपुरोहित प्रकाशचंद्र जती के सानिध्य में आठ दिवसीय कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा 51 ब्राह्मणों द्वारा पांच कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां मंत्रोच्चारण के साथ दिलाई जाएगी। 26 मार्च सुबह सात बजे 71 फीट ऊंचा ध्वजारोहण होगा। गौरी-गणेश के पूजन के साथ पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक सहस्रचंडी महायज्ञ, शाम छह बजे से रुद्राभिषेक और सात बजे से आठ बजे तक महाआरती होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 26 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल तक जारी  रहेंगें। इसमें 51 ब्राह्मण हवन-यज्ञ और शेष 20 ब्राह्मण अन्य कार्य  कराएंगे। तीन अप्रैल को श्रद्धालुओं को मां राजराजेश्वरी के भव्य फूल बंगला के दर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1008 दुर्गा सहस्रचंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विपिन अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल,  हरीशंकर मास्टर, राधेश्याम, बंटी गोयल, राजीव अग्रवाल , मनमोहन गुप्ता,  दिनेश पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed