फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The effigy of Ravana will be burnt at Ramlila Maidan at 8:30 pm.

Firozabad News: रामलीला मैदान में रात को साढ़े आठ बजे होगा रावण के पुतले का दहन

Thu, 02 Oct 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The effigy of Ravana will be burnt at Ramlila Maidan at 8:30 pm.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। लंकापति रावण का 51 फुट ऊंचे पुतले का दहन मुख्य रामलीला में शाम साढ़े आठ बजे दहन किया जाएगा। इसको देखने को आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फोर्स की तैनाती की है। लेबर कालोनी की रामलीला में पुतले का दहन रात्रि 12 बजे के करीब होगा। अंतिम दिन की तैयारी रामलीला मैदान के साथ प्रमुख कालोनियों में चल रहा है।
विज्ञापन

विजय दशमी का पर्व बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के द्वारा रावण का वध की लीलाओं का मंचन रामलीला मैदान के साथ गली मोहल्लों एवं पॉश कालोनियों में होगा। भगवान राम,लक्ष्मण सहित विभिन्न स्वरूपों को सजाया जाएगा। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला कमेटी के द्वारा 51 फुट ऊंचे पुतले का दहन शाम साढ़े आठ बजे होगा। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी दिखाई देने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई देगी। आतिशबाजी को काफी मात्रा में मंगाया गया है। अमित गुप्ता ने बताया कि रावण दहन इस बार भव्य होगा। लेबर कालोनी रामलीला से जुड़े पंकज भारद्वाज ने बताया कि करीब 45 फीट ऊंचा पुतला रात्रि 12 बजे के करीब दहन होगा। दुर्गानगर,चौबान मोहल्ले का साथ साथ पॉश कॉलोनी विभव नगर,गणेश नगर, कृष्णा सिटी,गुंजन एन्क्लेव,नित्या एन्क्लेव में आयोजन होंगे।
विज्ञापन

राजा का ताल में स्थित ऑर्चिड ग्रीन में राम की भव्य बरात निकालने के साथ महाआरती रात्रि नौ बजे होगी। दस बजे रावण का पुतला दहन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदीप मित्तल पम्मी ने दी है। एफएम सिटी में विजय दशमी पर्व पर रावण का पुतला दहन के साथ मेला आयोजित करने का फैसला लिया है। रंजीत शर्मा एडवोकेट ने बताया कि करीब 40 फीट से ऊंचा पुतला रात्रि दस बजे करीब दहन होगा। आकर्षक आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षत्रिय मंडल आज निकालेगा रामचंद्र की शोभायात्रा
फिरोजाबाद। श्री क्षत्रिय मंडल द्वारा सुबह नौ बजे रामलीला मैदान स्थित क्षत्रिय मंडल प्याऊ पर हवन यज्ञ के साथ अस्त्र-शस्त्र का पूजन होगा। शाम को सात बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए क्षत्रिय मंडल प्याऊ पर पहुंचकर समाप्त होगी। इसकी तैयारी क्षत्रिय मंडल के द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed