फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The campaign of the government does not succeed: DM

अभियान तो सरकार का भी सफल नहीं होता: डीएम

Tue, 03 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
The campaign of the government does not succeed: DM
यातायात माह का आगाज मंगलवार को हुआ। बुधवार से ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात  नियमों के प्रति जागरूक करेगी। गोष्ठी और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा और भविष्य में ऐसा न करने की अपील भी की जाएगी। अधिकारियों ने विधिवत यातायात माह का शुभारंभ किया। डीएम और एसएसपी ने सुभाष तिराहा पर फीता काटकर शुरुआत की। स्कूली बच्चों के साथ एनसीसी के छात्रों द्वारा शहर में रैली निकालकर लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करने के साथ ही जानकारियां दी।
विज्ञापन

सुभाष तिराहे पर यातायात माह का शुभारंभ करते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। हेलमेट पहनने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनअभियान बनाकर प्रत्येक व्यक्ति को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए वर्ष 2016 के माह मार्च तक सुभाष तिराहा, आसफाबाद और जाटवपुरी पर फुटओवर ब्रिज का  निर्माण कराया जाएगा। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने अति व्यस्तम चौराहों पर लगने  वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा गाड़ी रोका जाना बड़ी बात नहीं लेकिन यहां लोग प्रतिष्ठा का सवाल बना लेते हैं। यातायात सुगम बनाने के लिए जनता के साथ पुलिस को सहयोग करना चाहिए।  इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवियों के साथ एसपी देहात संजय कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ थाना प्रभारी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed