फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bill was not deposited, the lights of Shadipur village went off

नहीं जमा किया बिल, शादीपुर गांव की बत्ती की गुल

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bill was not deposited, the lights of Shadipur village went off
फिरोजाबाद। बकाया बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान जारी है। विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय सिरसागंज के अंतर्गत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में टीम ने बकाया जमा करने का दबाव बनाने के लिए शादीपुर गांव की बत्ती गुल कर दी। यहां 55 घरेलू उपभोक्ताओं पर 19.75 लाख रुपये बकाया था। टीम द्वारा लगाए गए कैंप में तुरंत ही 21 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करा लिया। इसके बाद टीम ने गांव की बत्ती जोड़ दी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय सिरसागंज के अंतर्गत आठ राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था। गांव नगला खरी, जगमुदी, नगला बुधवा, भदेशरा, दरगाहपुर में 177 लोगों के कनेक्शनों पर 53.67 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शनों को अस्थाई विच्छेद किया गया है। टापा खुर्द में भी विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। टापा खुर्द की तीन गलियों में निवास कर रहे 40 उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिल जमा नहीं किया था। टीम ने तीन ट्रांसफार्मर को बंद कर दिया। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कनेक्शन काटने गई टीम का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। घरों से महिलाएं भी निकल आईं। हालांकि टीम ने लोगों को समझाकर कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम ने हाईलाइन लॉस वाले फीडर जाटवपुरी गली नंबर 14, 15 और 16 में सुबह चार बजे चेकिंग की। इसके अलावा टीम ने गालिब नगर, बाबूजी की बगिया, मोहम्मदपुर में भी चेकिंग अभियान चलाया। यहां 24 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने कटिया को काटकर अपने कब्जे में ले लिया। वीडियोग्राफी भी कराई। एक्सईएन एके पांडेय ने बताया कि 24 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed