फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   TET: Even supervisors will not be able to use smart phones

टीईटी परीक्षा: पर्यवक्षेक भी स्मार्ट फोन नहीं कर सकेंगे प्रयोग, सख्ती से कराई जाएगी परीक्षा

Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
TET: Even supervisors will not be able to use smart phones
फिरोजाबाद । शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन कराने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ नामित केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सचिव परीक्षा प्राधिकारी के निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा कि केंद्र के भीतर कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक भी स्मार्ट फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेेंगे।
विज्ञापन

23 जनवरी (रविवार) को जिले के 34 केंद्रों पर दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए बुधवार को डीएम चंद्रविजय ने केंद्रवार नामित मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्टेट, दोनों पर्यवेक्षक व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने केंद्र के सभी कक्षों में राउटर सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डर, फर्नीचर, सुरक्षा, पेयजल प्रसाधन समेत अन्य सुविधाओं के मौजूदगी की जानकारी बिंदुवार हासिल की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों का सामान जमा करने का प्रबंध करना होगा। गेट पर सुरक्षा के बीच तलाशी ली जाएगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को कोषागार से प्रश्नपत्र के सील्ड पैकेट केंद्र तक पहुंचाने के साथ गोपनीय सामग्री की पैकिंग तथा हस्तातंरण की कार्रवाई नियमानुसार करने का निर्देश दिया। डीएम ने परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी लगाने के साथ मास्क व सैनिटाइजर का प्रबंध रखने का निर्देश देते हुए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा। डीएम ने परीक्षा के दौरान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने, परिसर में स्मार्ट फोन मिलने, परीक्षार्थियों को असुविधा होने तथा परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने की दशा में कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक के साथ नामित मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक को निलंबन व विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद व बीएसए अंजली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed