फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ten km

दस कि लोमीटर से अधिक दूरी पर बनाए गए परीक्षा केंद्र बदले गए

Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ten km
फिरोजाबाद। दस किलोमीटर से अधिक दूरी पर बने परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। करीब 100 विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बदलकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड को भेज दिया है। स्कूल संचालक भी पसंदीदा स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची शासन से निर्धारित की गई थी। करीब 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस सूची में विसंगतियां बहुत थी, इसलिए 154 से अधिक आपत्तियां आई थीं। इसमें अधिकांश आपत्तियां परीक्षा केंद्र 10 किलोमीटर से दूर थे। कई परीक्षा केंद्रों की दूरी 40 किलोमीटर या उससे अधिक भी थी। इससे करीब 10 हजार परीक्षार्थी प्रभावित होते। परीक्षा केंद्र तक जाने में करीब एक से दो घंटा लग जाता। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों में संशोधन किया है। जनपद में करीब 100 विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों को बदलकर नजदीक किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने को जोर लगा रहे स्कूल संचालक
बोर्ड ने जनपद के परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। जिनके स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है वे संचालक अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं। एक, दो दिन में ही फाइनल सूची जारी हो रही है। वह कार्यालय से लकर शासन के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर बन गए थे। आपत्तियां भी आई थी। इन परीक्षा केंद्रों को नजदीक किया गया है। ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा देने ज्यादा दूर न जाना पड़े। अनुमोदन के लिए शासन को सूची भेज दी है।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed