फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temperatures cross 39 degrees, sun starts scorching

Firozabad News: पारा 39 डिग्री पार, झुलसाने लगी धूप

Sun, 06 Apr 2025 07:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 06 Apr 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 39 degrees, sun starts scorching
आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री कर जाएगा पार, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लू चलेगी, बचाव जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में शुष्क गर्म हवा के साथ धूप की तल्खी बरकरार है। सूर्योदय के कुछ देर बाद ही तपिश बढ़ने लगती है। पिछले दिनों की तरह रविवार को भी दोपहर के समय झुलसाने वाली धूप रही। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सड़कों व बाजारों में जहां सन्नाटा देखा गया। वहीं ज्यादातर लोग सिर और चेहरा कपड़े से ढककर धूप से बचते रहे।

रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। अद्रता कम होकर 21 फीसदी रह गई और हवा की गति 13 किलोमीटर के आसपास दर्ज की गई। जिससे गर्मी इस समय अपने पूरे चरम पर है। पिछले कई दिन से तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। सुबह सूरज निकलने के बाद ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगती है। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह का कहना है कि इस झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग तापमान बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी कर चुका है। इससे बचाव करना जरूरी है। बचाव के लिए भी एडवाइजरी जारी हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कई दिन तक पछुआ गर्म हवा और लू का सामना होगा। वहीं, फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed