फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tejbir Thanadhyksh-soldier's murder will be sent to prison: Dr. Dilip

तेजवीर के हत्यारोपी थानाध्यक्ष-सिपाही को भिजवाया जाएगा जेल: डा. दिलीप

Tue, 08 Dec 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Tejbir Thanadhyksh-soldier's murder will be sent to prison: Dr. Dilip
थाना नगला सिंघी में सपा नेता ठाकुर तेजवीर सिंह चौहान की थानाध्यक्ष एवं सिपाही द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने को लेकर नगला सिंघी गांव में सपा की महापंचायत हुई। महापंचायत में पुलिस के प्रति रोष जताया गया। साथ ही आरोपी थानाध्यक्ष और सिपाही को जेल भिजवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

महापंचायत में सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठाकुर तेजवीर सिंह की हत्या का पूरा हिसाब किया जाएगा। आरोपी थानाध्यक्ष और सिपाही को जेल भिजवाया जाएगा। इस संबंध में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही मृतक के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। पूर्व विधायक ओम प्रकाश दिवाकर ने कहा कि पूरे मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की सिफारिश की जाएगी। दोषी पुलिस कर्मियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह चौहान, रामकिशन यादव, बाबूराम यादव, ठाकुर रामगोपाल सिंह, डा. राजू यादव, सत्यवीर यादव, जेपी यादव, रामनाथ यादव, शांती स्वरूप चक, अलकेश सविता, अजब सिंह यादव, जगदीश सिसौदिया, राजवीर बघेल, राजवीर सिंह, नेम सिंह सिसौदिया, स्वामी उदयानंद, श्यामबाबू यादव, संतोष धाकरे, कल्लू गुर्जर, कुश सिकरवार, मनोज यादव, उमेश यादव, ठाकुर संजय सिंह, कमल जैन, अंशु यादव, मुईनुद्दीन कुरैशी, ललित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तेजवीर के परिवारीजनों को दी जाए 25 लाख की आर्थिक मदद
टूंडला (ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व विधायक शिव सिंह चक और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी गांव नगला सिंघी पहुंचे। उन्होंने चुनाव से एक दिन पूर्व थानाध्यक्ष व सिपाही द्वारा की गयी तेजवीर की बर्बर पिटायी से हुई मौत पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को मृतक आश्रितों को 25 लाख रुपये एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे। साथ ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व सिपाही को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। जल्द ही ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा नगला सिंघी के ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed