फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Team taken hostage after disconnection

Firozabad News: कनेक्शन काटने पर टीम को बनाया बंधक

Fri, 17 Jan 2025 09:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Team taken hostage after disconnection
फिरोजाबाद। उर्दू नगर फीडर के टूटी पुलिया के पास विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम को बकाएदार ने बंधक बना लिया और अभद्रता की। फिर आसफाबाद कार्यालय में जाकर एसडीओ को धमकी दी। एसडीओ सहित अन्य विद्युत कर्मचारियों ने बकाएदार के खिलाफ थाना रसूलपुर में तहरीर दी है।शुक्रवार का दोपहर विद्युत विभाग की टीम उर्दू नगर के टूटी पुलिया पर चेकिंग करने पहुंची। उपभोक्ता वीरी सिंह के नाम से कनेक्शन है, जो बालू गिट्टी की दुकान संचालित करते हैं। टीम ने वीरी सिंह पर 14796 रुपये का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ता ने टीम को बंधक बना लिया और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद एसडीओ डीवी सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीओ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। एसडीओ अपने साथ विद्युत टीम को ले आए। इसके बाद बकाएदार वीरी सिंह एसडीओ कार्यालय में पहुंचकर धमकी दी। एसडीओ डीवी सिंह, टीजी-2 यदुनाथ सिंह, जेइ मोहित सिकरवार सहित तीन अन्य संविदाकर्मियों ने संयुक्त रूप से तहरीर थाना रसूलपुर में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed