{"_id":"e0674c8675f0f011a2e3dc9db82272c1","slug":"teacher-leaders-of-police-improprieties-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता से पुलिस ने की अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेता से पुलिस ने की अभद्रता, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुरुवार सुबह कोतवाल लाइनपार द्वारा शिक्षक नेता की गाड़ी का चालान और उनसे की गई अभद्रता के विरोध में शिक्षक लामबंद हो गए। थाने का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
घटनाक्रम गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। लेबर कालोनी निवासी शिक्षक नेता पंकज भारद्वाज अपनी कार से तिलक इंटर कालेज जा रहे थे। रेलवे फाटक बंद होने पर उन्होंने अपनी कार को रोड के किनारे रोक लिया। तभी कोतवाल लाइनपार श्रवण कुमार राना पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने कार को रोड पर खड़ा देख शिक्षक की कार का चालान कर दिया। शिक्षक नेता ने अपना परिचय दिया तो अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी पंकज ने अपने साथी शिक्षकों के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव को दी। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। शिक्षक और क्षेत्रीय लोगों ने दोपहर करीब एक बजे अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में थाना लाइनपार का घेराव कर लिया। पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। नारेबाजी कर घटना पर रोष जताया। कोतवाल लाइनपार का कहना था कि कार बीच रोड पर खड़ी थी इसलिए चालान किया गया। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और कोतवाल ने कार का चालान वापस लेते हुए जुर्माना राशि खुद जमा की। इसके बाद ही शिक्षकों का आक्रोश शांत हो सका। इस दौरान शिवशंकर शर्मा, महेश राजौरिया, राजकुमार उपाध्याय, डा. अजय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुकेश यादव, केके शर्मा, विश्वास भारद्वाज, भूरी सिंह, गुलाम मोहम्मद, असरफ अली, जुल्फकार, अमर सिंह, शिव प्रताप यादव व अनुराग मिश्रा आदि मौजूद थे।
ट्रांसपोर्टर को बताया गुर्गा
जिस वक्त शिक्षक नेताओं से कोतवाल लाइनपार का विवाद हो रहा था, उस वक्त क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ एक ट्रांसपोर्टर भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस के इस व्यवहार का विरोध किया तो कोतवाल ने ट्रांसपोर्टर को ही शिक्षक नेता का गुर्गा बता दिया। इस पर भीड़ फिर से भड़क गई और नारेबाजी करने लगी।