फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Talent dances on the sky of success

सफलता के आकाश पर झूमीं प्रतिभाएं

Tue, 30 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Talent dances on the sky of success
 बोर्ड परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार का दिन उत्साह भरा रहा। अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित होकर खुशी से झूमे। सम्मान के इस मंच पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टापर्स शामिल हुए थे।
विज्ञापन

पालीवाल आडिटोरियम में मंगलवार को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी उदयशंकर, विवि डायरेक्टर अभय कुमार सिंह, उद्योगपति संतोष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित की। शाम करीब चार बजे आरंभ हुए समारोह से पहले छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद सभी आडिटोरियम में पहुंच गए। उपस्थित करीब 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि मेधावियों के टैलेंट को सलाम करता हूं। पिछले एक साल में दिखा कि फीरोजाबाद में बहुत टैलेंट है। अगर सभी का टैलेंट आगे आए तो देश आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि कामयाब होने के लिए अपने टैलेंट को पहचानने की कोशिश करें। टैलेंट के लिए मेहनत जरूरी है। एसपी सिटी उदयशंकर ने कहा कि लक्ष्य को सपना बनाकर जीएं। उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी कालेज में प्रवेश लो लेकिन नजर अपने लक्ष्य की ओर रखो। आवश्यक नहीं कि आईआईटी और आईआईएम ही अंतिम लक्ष्य है। यदि आप में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और कड़ी मेहनत करने का जुनून है तो किसी भी इंस्टीट्यूट या विवि में पढ़कर अपनी मंजिल तय कर सकते हैं।
विज्ञापन


सिर्फ पढ़ाई तक ही नहीं है इनका टैलेंट
होनहारों का सिर्फ पढ़ाई तक ही टैलेंट नहीं है। सुहागनगरी के युवा एक साथ कई हुनर रखते दिखे। मोहनी ने मंच से 'गलियां, तेरी गलियां, समझाएं मुझको' गीत गया तो पूरा हाल झूठ उठा। वहीं, साक्षी ने कन्या भ्रूण हत्या पर भावुक कविता पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले टापर्स...
12 वीं क्लास उत्तीर्ण गरिमा बंसल ने कहा कि कि अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है, उसे वह भुला नहीं सकेंगी। सम्मान पाकर कुछ कर गुजरने की ललक और अधिक बढ़ गई है।

छात्रा नैंसी गुप्ता ने कहा कि कि उम्मीद नहीं थी कि इस तरह इतने सारे विद्यार्थियों के बीच उनकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। इसके लिए वह अमर उजाला को धन्यवाद देते हैं।

रितिका सक्सेना ने कहा, अमर उजाला ने हमें एक नई पहचान दी है। इसके लिए वह धन्यवाद देती हैं। हाथों में स्मृति चिन्ह, गले में मेडल पहनते ही गर्व की अनुभूति हुई, इसे बयां नहीं कर सकती।


आभा दुबे कहती हैं कि सम्मान पाकर उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिली है। आगे भी बेहतर अंक लेकर आएंगी जिससे इसी तरह सम्मान पाकर वह स्वयं और परिवार को गौरवान्वित कराती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed