{"_id":"586a50d14f1c1b0b52158600","slug":"take-legal-recourse-against-the-police-chief-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान बोले-पुलिस के खिलाफ लेंगे कानून का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान बोले-पुलिस के खिलाफ लेंगे कानून का सहारा
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडलाध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन सोमवार को जारी रहा। प्रधानों ने कहा पुलिस प्रशासन ने यदि अपना अड़ियल रुख नहीं बदला तो प्रधान एसएचओ जसराना के खिलाफ कानून का सहारा लेंगे। उन्होंने प्रधानों से छह जनवरी को मुख्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हद कर दी। प्रधानों के खिलाफ गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। इससे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मंडल प्रभारी ने छह जनवरी को प्रधानों से जिला मुख्यालय आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप ने कहा कि चार जनवरी से प्रदेश के पदाधिकारियों के जिले में आने का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद भी हमारी बातों को नहीं सुना गया तो सात जनवरी से बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्षता चंद्रभान सिंह व संचालन राजेश प्रताप सिंह नारखी ने किया। सत्यपाल सिंह, दयाकिशन, मुन्नालाल गुप्ता प्रधान ओखरा, यादवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, गोकुल सिंह कुशवाह, जयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, घनश्याम सिंह, जाहर सिंह, रवींद्र सिंह, राजेश कुमार, कप्तान सिंह, राजकुमार, तिलक सिंह, दामोदर सिंह, साहब सिंह कुशवाह आदि रहे।