फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swarnakar was shot and robbed the bag, referred to Agra

फिरोजाबाद: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली, आभूषणों ने भरा बैग लूटकर फरार

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

बदमाशों ने बुधवार रात को लूट की वारदात की। कारोबारी अपने साले के साथ घर लौट रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। 

विज्ञापन
Swarnakar was shot and robbed the bag, referred to Agra
घटना के संबंध में जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में बुधवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर ले गए। परिजनों ने घायल कारोबार की अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की।

विज्ञापन


महेश वर्मा (42) सोने-चांदी का काम करते हैं। उनकी थाना रसूलपुर के क्षेत्र आसफाबाद पर कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे। उनका साला भी उसके साथ बाइक पर सवार था। टाट वाले बाबा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने महेश को गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। 
विज्ञापन


गोली लगने से कारोबारी बाइक सहित गिर पड़े। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनका बैग लूटकर ले गए। बैग में नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषण बताए गए हैं। बाद में वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची परिजन घायल कारोबारी को जिला अस्पताल लेकर आए। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। एसएसपी ने बताया कि सराफा कारोबारी के साथ घटना हुई है। बाइक सवार तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल को आगरा रेफर कर दिया है। बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed