{"_id":"6ab2cef20a77569e3606abb4","slug":"surprise-inspection-of-firecracker-shops-conducted-padham-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-185676-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पाढ़म में आतिशबाजी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पाढ़म में आतिशबाजी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के दिए निर्देश
विज्ञापन
जसराना। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी जसराना ऋषभ पुंडीर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने स्थानीय पुलिस के साथ पाढ़म स्थित माता टीला मंदिर के पास आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों में आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ लाइसेंसों की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी विक्रेताओं को अग्निसुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पटाखों को निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही रखा जाए। किसी भी स्थिति में आतिशबाजी को आबादी वाले क्षेत्रों में ले जाने या असुरक्षित स्थान पर भंडारण करने से बचने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने लाइसेंसधारक लाल मोहम्मद, मोहम्मद रईस, अकीला बेगम और दिलशाद भाई को सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी।
अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान फिलहाल आतिशबाजी दुकानों की स्थिति संतोषजनक पाई गई और दुकानदार निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते मिले। अधिकारियों ने आगामी दिनों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।