{"_id":"5db33be78ebc3e014c4b78c3","slug":"sumangla-firozabad-news-agr4124053161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को दिए गए कन्या सुमंगला योजना के पंजीकरण प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को दिए गए कन्या सुमंगला योजना के पंजीकरण प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पालीवाल हॉल में शुक्रवार को कन्या सुमंगला योजना में पंजीकृत 271 बालिकाओं को लगभग छह लाख, 56 हजार रुपये के पंजीकरण प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा और राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बेटियों को प्रमाण पत्र दिए। बालिकाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाया गया।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत पंजीकृत बालिकाओं को प्रदेश सरकार श्रेणीवार नकद धनराशि देगी। नवजात से लेकर स्नातक वर्ग की बालिकाओं के हित में संचालित योजना का मूल उद्देश्य बालिकाओं के पालन-पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा के लिए आर्थिक मदद देना है। छह श्रेणियों में विभक्त योजना के तहत एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की मदद दी जाती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में योजना का लोकार्पण किया। नगर निगम के पालीवाल हॉल में मुख्यमंत्री का संबोधन वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से दिखाया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद चंद्रसेन जादौन एवं सदर विधायक मनीष असीजा ने 271 बालिकाओं को लगभग छह लाख, 56 हजार रुपये के पंजीकरण व स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। सांसद चंद्रसेन जादौन ने कहा कि योजना को बिना भेदभाव के साथ संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि बालिकाओं के हित की योजना के क्रियान्वयन में फिरोजाबाद पूरे प्रदेश में प्रथम पायदान रखा जाएगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने कहा कि बेटियों के लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं। कार्यक्रम में सीडीओ नेहा जैन, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, डीआईओएस रितु गोयल, बीएसए अरविंद पाठक, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर मौजूद रहे।
श्रेेणीवार पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली बालिकाएं-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का क्रियान्वयन छह श्रेणियों में किया जा रहा है। योजना का लाभ नवजात बच्ची से लेकर स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं को भी दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रथम श्रेणी की 37, द्वितीय श्रेणी की 126, तृतीय पांच, चतुर्थ एक, पंचम 96 एवं षष्टम श्रेणी की छह बालिकाओं को पंजीकरण प्रमाण दिए गए।
पंजीकरण प्रमाण पत्र पाकर खुश हुई बालिकाएं-
सांसद एवं विधायक के हाथों मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली बालिकाएं काफी खुश नजर आईं। चेहरे पर मुस्कान लिए बालिकाओं ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।