Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dying declaration becomes the basis for justice; husband gets life imprisonment.

Firozabad News: मृत्यु पूर्व बयान बना इंसाफ का आधार, पति को उम्रकैद

Tue, 03 Nov 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 03 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dying declaration becomes the basis for justice; husband gets life imprisonment.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम कोटला में 31 मई 2013 को दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता रजनी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के चर्चित मामले में एडीजे एफटीसी कोर्ट-2 के न्यायाधीश विमल वर्मा ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मृतका का मृत्यु पूर्व दिया बयान सजा का मुख्य आधार बना। अदालत ने मृतका के पति धर्मेंद्र उर्फ पिंकी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न चुकाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साक्ष्यों के अभाव में अन्य पांच सह-आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


मृतका की मां और वादी मुकदमा प्रमिला देवी (निवासी नगला करन सिंह, उत्तर) द्वारा थाना नारखी में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, लगभग 5 वर्ष पूर्व रजनी की शादी ग्राम कोटला निवासी धर्मेंद्र उर्फ पिंकी (पुत्र नाहर सिंह) के साथ हुई थी, जिसके बाद से अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 31 मई 2013 की शाम दहेज की इसी मांग को लेकर पति और अन्य ससुरालीजनों ने रजनी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह 50 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे फिरोजाबाद से पहले आगरा और फिर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां 7 जून 2013 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट पर टिका फैसला
मुकदमे के विचारण के दौरान अदालत के समक्ष दो मृत्यु पूर्व बयान पेश किए गए। घटना के तुरंत बाद 31 मई 2013 को फिरोजाबाद में नायब तहसीलदार द्वारा दर्ज पहले बयान में दुर्घटना की बात कही गई थी। 5 जून 2013 को सफदरगंज अस्पताल दिल्ली में तहसीलदार/कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज दूसरे बयान में मृतका ने पति धर्मेंद्र पर शराब पीकर झगड़ने और जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर जलाने का गंभीर आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और 50 प्रतिशत शरीर जलने की पुष्टि करने वाले मेडिकल प्रपत्रों का विश्लेषण करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि अचानक दुर्घटना में इस प्रकार से शरीर का जलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में दोषसिद्ध, अन्य आरोप खारिज
अदालत ने दहेज हत्या (धारा 304बी) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के आरोपों में संदेह का लाभ देते हुए पति धर्मेंद्र को दोषमुक्त कर दिया, परंतु वैकल्पिक आरोप हत्या के तहत उसे दोषी करार दिया। मुकदमे के दौरान आरोपी पक्ष के दो अभियुक्तों (नाहर सिंह और रामवती) की मृत्यु के कारण कार्रवाई पहले ही उपशमित की जा चुकी थी, जबकि घनश्याम, उमेश चंद्र, सतीश चंद्र, राजेंद्र और उदयवीर को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। फैसला सुनाए जाने के बाद दोषी पति को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed