{"_id":"5f591d4d8ebc3e2b891027d1","slug":"suicide-woman-crime-firozabad-firozabad-news-agr458596765","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतौजीखुर्द में महिला की फांसी लगाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतौजीखुर्द में महिला की फांसी लगाने से मौत
विज्ञापन
शकुंतला देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के दतौजी खुर्द में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन के बेटे के ससुराल वालों के कारण यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शकुंतला देवी (45) पत्नी बबलू की बुधवार को सुबह फांसी लगाने से मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष लाइनपार महेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतका के भाई शीतल प्रसाद का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व शकुंतला के बेटे की शादी हुई थी। उसकी ससुराल से कुछ दिन पहले दो लोग घर पर आए थे। उन्होंने बहन को परेशान किया था। इसके बाद यह घटना हो गई है।
थानाध्यक्ष लाइनपार महेश सिंह का कहना है कि महिला ने घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से यदि कोई तहरीर दी जाएगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पांच बच्चे हैं।