फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   suicide in mohhadpur

पेड़ पर फंदे से लटका मिला हैंडपंप मिस्त्री का शव

Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
suicide in mohhadpur
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी में हैंडपंप मिस्त्री का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एसओ का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे का बोझ उसके बुजुर्ग पिता के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन

गढ़ी तिवारी निवासी वासुदेव उर्फ बादशाह (30) पुत्र ठाकुर दास हैंडपंप ठीक करने का काम करता था। शुक्रवार को सुबह आठ बजे घर से काम करने की कहकर निकला था। शाम को उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर केबिल के फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने घर पर जाकर सूचना दी। पत्नी गुड्डी देवी व पिता ठाकुरदास बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक के रिश्ते में भाई राकेश ने बताया कि वासुदेव काफी परेशान रहता था। उसके तीन बेटियां एवं तीन बेटा है। खेती करने के साथ हैंडपंप ठीक करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। एसओ बसई मोहम्मदपुर रवींद्र सिंह का कहना है कि युवक ने गृहकलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव परिजनों को सौंप दिया है। वासुदेव इकलौता बेटा था। ठाकुरदास की पत्नी की करीब 30 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। ठाकुरदास ने ही उसे पाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed