फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhagnagri is facing the brunt of infection diseases

संक्रमण रोगों का दंश झेल रही है सुहागनगरी

Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Suhagnagri is facing the brunt of infection diseases
फिरोजाबाद। सुहागनगरी को संक्रामक रोगों ने अपनी चपेट में ले लिया है। बच्चे दम तोड़ रहे हैं और जनजीवन प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूट रही है। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए नगर निगम के अधिकारी फॉगिंग कराने को निर्देश जारी कर चुके हैं लेकिन शहर के अधिकांश मोहल्लों में अब तक फॉगिंग नहीं हो सकी है। प्लॉटों में पानी भरा है तो जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को पांच दिन का समय बीत चुका है। इसके बावजूद अब तक क्षेत्र में एक भी बार नगर निगम द्वारा दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। मच्छरों के प्रकोप के कारण लोग आंखों की आंखों में रात काट रहे हैं। मोहल्ले में बच्चे बीमार पड़े है। न दवा का छिड़काव हो रहा और न ही चूना डलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अर्जेश उपाध्याय निवासी आगरा गेट बस स्टैंड
लेबर कॉलोनी के आसपास देहात है। वाल्मीकि बस्ती के समीप डलाबघर बना दिया गया है। कुछ दूरी से नाला भी गुजर रहा है। स्थिति यह है कि बारिश के बाद कूड़ा सड़ने के बाद क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है। वर्तमान समय में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर निगम द्वारा रक्षाबंधन से पहले क्षेत्र में कई बार फॉगिंग कराई गई थी लेकिन अब कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज भारद्वाज निवासी लेबर कॉलोनी
नगर निगम द्वारा फॉगिंग नहीं कराने से दिक्कत हो रही है। फॉगिंग के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। पूरा क्षेत्र मच्छरों के प्रकोप के कारण परेशान है। नालियों की प्रतिदिन सफाई कराने के साथ ही फॉगिंग करा दी जाए तो मच्छरों से कुछ राहत मिलेगी।
आसिम खां निवासी कटरा सुनारान
पूरा क्षेत्र गंदगी का दंश झेल रहा है। सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बीमारी फैलने के बाद भी निगम के अफसर सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। सीवर भी चोक पड़ी है। पानी सड़कों पर बह रहा है। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए फॉगिंग की बात तो दूर निगम सफाई ही नहीं करा पा रहा है।

समीर खां निवासी कश्मीरीगेट
मरीज मिलने वाले वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जा रही है। विभाग के पास मात्र नौ मशीनें है। रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पांच और मशीनें आ गई है। शेष पांच मशीनें एक दो दिन में और आ जाएगी। इसके बाद फॉगिंग के कार्य में तेजी लाई जाएगी, जिससे संचारी और संक्रामक रोगों को फैलने से रोका जा सके।
प्रकाश सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed