फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   suffering from dengue baby ambulances could not move,

डेंगू से पीड़ित बच्ची के लिए नहीं आई एंबुलेंस, मौत

Tue, 18 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
suffering from dengue baby ambulances could not move,
डेंगू से पीड़ित बच्ची के लिए नहीं आई एंबुलेंस, - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित बच्ची को आगरा ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली, जबकि बाल रोग विशेषज्ञ ने सीएमएस और सीएमओ को फोन करते रह गए।  उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए सीएमएस को पुलिस बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन

टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जरौली निवासी संतोष कुमार बुखार से पीड़ित आठ वर्षीय पुत्री रोशनी को दोपहर एक बजे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां से बालिका को जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवारीजनों ने बालिका को डा. नेमी चंद्रा को दिखाया।
विज्ञापन

बालिका की हालत गंभीर होने पर डा. नेमी चंद्रा ने उसको बच्चा वार्ड में भर्ती कर लिया। दोपहर करीब दो बजे बालिका की मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीएमएस डा. अजय शुक्ला के साथ अन्य चिकित्सक पहुंचे। सीएमएस ने थाना उत्तर से पुलिस बुला ली। उपचार में लापरवाही के आरोप से घिरे बालरोग विशेषज्ञ डा. नेमी चंद्रा का कहना था कि बच्ची को डेंगू था। परिवारीजन तीन-चार दिन से निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे थे जिस वक्त परिवारीजन बच्ची को लेकर पहुंचे उसकी नाक से खून आ रहा था। वह नीली भी पड़ गई थी। बच्ची को आगरा रेफर करने के लिए एंबुलेस बुलाने के लिए सीएमएस और सीएमओ को फोन किया गया। एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारीजन लापरवाही का जो आरोप लगा रहे है वह निराधार है। पुलिस ने मामले को शांत कराया। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप था कि रोशनी को वार्ड में भर्ती करने के साथ ही उसको ड्रिप लगाना शुरू कर दिया था। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ती गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी देने के साथ ही वह चिकित्सक के पास भी गए, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी लापरवाही से मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed