फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students will study with mathematics and science kits in government schools

Firozabad News: राजकीय विद्यालयों में गणित व विज्ञान किट से पढ़ेंगे विद्यार्थी

Thu, 18 Apr 2024 04:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Students will study with mathematics and science kits in government schools
फिरोजाबाद। राजकीय कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब विज्ञान व गणित की बेहतर तरीके से शिक्षा दी जाएगी। 22 विद्यालयों को गणित व विज्ञान किट उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही इनके प्रयोग के लिए विशेष पुस्तिका भी दी गई है। शिक्षक इस किट के जरिए विद्यार्थियों को प्रयोग करने के तौर तरीके सिखाकर उन्हें निपुण करेंगे।
विज्ञापन


जिला समन्वयक सोनवीर ने बताया कि माध्यमिक स्तरीय की शिक्षा को विज्ञान परक बनाने के उद्देश्य से यह किट दी गई है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पहले ही एनसीईआरटी द्वारा तैयार किया गया पाठ्यक्रम लागू है। वर्तमान पाठ्यक्रम में गणित और विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं द्वारा नित नए वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में यह किट काफी मददगार साबित होगी। विज्ञान-गणित किट जहां एक ओर छात्र/छात्राओं को आसानी से प्रायोगिक कार्य करने की सुविधा देगी। वहीं पोर्टेबल विज्ञान किट द्वारा हाईटेक प्रयोगशालाओं में कम सामग्री खर्च करके पाठ्यक्रम के सभी चैप्टर्स को समझने की राह भी आसान करेगा। एक विज्ञान किट में(भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान) शामिल है।
विज्ञापन


वर्जनगणित व विज्ञान किट से विद्यार्थियों की अपने विषय पर पकड़ मजबूत होगी। वह गहराई से विषय को समझकर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। - निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed