{"_id":"6623ca4ebea361e692004fc6","slug":"students-gave-message-of-voting-through-painting-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-122854-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चित्रकला से छात्रों ने दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चित्रकला से छात्रों ने दिया मतदान का संदेश
Sat, 20 Apr 2024 07:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला से छात्रों ने दिया मतदान का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शनिवार को विधानसभा जसराना के परिषदीय उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियों व रंगों के द्वारा सभी को शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
विधानसभा जसराना स्वीप ब्रांड एम्बेसडर सुमन राजपूत ने बताया कि विधानसभा जसराना के ब्लाक एका, खैरगढ़ और जसराना के दो सौ से अधिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बच्चों ने वो कई थीम पर सुन्दर पोस्टर बनाये। उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरारा, मोहम्मदपुर खेरिया, कटौरा, नगला पोहपी, पतारा, मुस्तफाबाद, पाढ़म, ककरारा, नगला भवानी, शादीपुर, अतुर्रा, नगला शादी तथा कटरई मानसिंह एवं अन्य सभी विद्यालयों पर प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक विद्यालय से एक सर्वश्रेष्ठ पोस्टर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी एका श्रीकांत पटेल, खैरगढ़ बीईओ सुधीर कुमार गुप्ता तथा जसराना बीईओ भूपेन्द्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एआरपी एवं शिक्षक संकुल टीम खैरगढ़, एका, जसराना तथा शिक्षक उमाकांत, अंजना, मुकेश राजपूत, लक्ष्मी, विवेक यादव, रीता, इंजिला महविश, कृष्णा, नीरज, प्रिंस कुमार सहित सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।