फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SRK will be in eight tournaments from January

आठ जनवरी से एसआरके में होगा टूर्नामेंट

Wed, 28 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
SRK will be in eight tournaments from January
क्रिकेट टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी कमेटी के सदस्य।
किड्स कार्नर क्लब के तत्वावधान में स्व. सुखरानी भटनागर अंडर-17 विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आठ जनवरी से होगा। बुधवार को कमेटी का गठनन किया गया। क्लब अध्यक्ष डा. मयंक भटनागर एवं सचिव विकास पालीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया।  क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ठाकुर सुधीर सिंह, आदर्श यादव धन्नू, सचिव विकास पालीवाल और उप सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, मीडिया प्रभारी अतुल यादव, मेडिकल कमेटी में डा. राजीव पचौरी को शामिल किया है। सदस्य के रूप में मोहम्मद राशिद, कृष्णकांत जाटव, यादुवेंद्र सिंह यादव, रवि यादव, अभिषेक गौतम, नीरज कश्यप, विक्रम यादव, जावेद कुरैशी, नितिन शर्मा, अनिल गुप्ता, प्रशांत शर्मा को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन एसआरके महाविद्यालय के मैदान में होगा। सचिव विकास पालीवाल ने कहा कि सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतिदिन दिया जाएगा। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में टूंडला, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज और जसराना के विद्यालय शामिल हो सकेंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन से टूर्नामेंट की स्वीकृति ली गई है। विजेता टीम को 11 हजार, उप विजेता टीम को सात हजार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज एवं आलराउंडर खिलाड़ी को ग्यारह-ग्यारह सौ रुपये और ट्राफी प्रदान की जाएगी। एंट्री फीस पांच हजार रुपये रखी गई है। पांच जनवरी तक एंट्री के लिए माधुरी प्रिंटिंग प्रेस अथवा विकास पालीवाल से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed