फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spanish tourists reached Soham Ashram in Mainpuri in search of spirituality

अध्यात्म की खोज में स्पेनिश पर्यटक: मथुरा की गलियों में घूमे, फिर मैनपुरी के सोहम आश्रम में गुरु से चर्चा की

Tue, 08 Aug 2023 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

अध्यात्म की खोज में स्पेनिश पर्यटक फिरोजाबाद पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मथुरा की गलियों को देखा। उन्होंने सोहम आश्रम पहुंचकर गुरु से चर्चा की। 

विज्ञापन
Spanish tourists reached Soham Ashram in Mainpuri in search of spirituality
Mainpuri: सोहम आश्रम पर नारायण स्वरूप से अध्यात्म के बारे में जानकारी लेने आए स्पेनिश पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के अध्यात्म की गूंज दुनिया के हर कोने तक है। विदेशी भी भारत के अध्यात्म का लोहा मानते हैं। इसी कड़ी में अध्यात्म की तलाश में स्पेनिश पर्यटक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने एक आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु से चर्चा की।

विज्ञापन


स्पेन के मालगाह प्रांत से आए एंटोनियो बेसेरा, मारिया और सोराया मंगलवार को किशनी नगर के सोहम आश्रम पहुंचे। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु नारायण स्वरूप का आर्शीवाद लिया। एंटोनियो ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहली बार भारत के ग्रामीण परिवेश को देखने आए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह के प्रवास में उन्होंने आगरा के ताजमहल, मथुरा के मंदिरों व राजस्थान की ऐतिहासिक इमारतों को देखा है, जो सुंदरता में अद्वितीय हैं। वह सींगपुर में विजय प्रजापति के घर जाकर ग्रामीणों से मिलकर देशी परिवेश व संयुक्त परिवारों के रहने को जानने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले

नारायण गुरु ने पर्यटकों का लाल चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्पेनिश पर्यटकों ने जल्द ही आश्रम पर आकर कुछ दिन बिताने का वायदा किया है। वह उनको अध्यात्म और ध्यान के बारे में बताएंगे। उनकी स्पेनिश भाषा के अनुवाद के लिए आगरा से ट्रांसलेटर दीपक प्रजापति साथ आए थे। इस मौके पर रीता गुप्ता, अक्षय मिश्रा, मनु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed