फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP General Secretary met victim family in Firozabad Amitabh Thakur demanded jail superintendent be suspended

फिरोजाबाद बवाल: सपा सांसद बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई, अमिताभ ठाकुर ने जेल अधीक्षक के निलंबन की मांग की

Sat, 22 Jun 2024 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 05:21 PM IST
सार

सुहागनगरी में जेल में दलित युवक आकाश की मौत हो गई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। कहा कि आकाश की मौत चोटों से हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
SP General Secretary met victim family in Firozabad Amitabh Thakur demanded jail superintendent be suspended
फिरोजाबाद बवाल: पीड़ित परिवार से मिले सपा महासचिव, अमिताभ ठाकुर ने केस दर्ज करने की मांग की। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार के जेल में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन न ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को सपा से राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजन को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन


परिवार के लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। कहा कि आकाश के शरीर पर चोटों के निशान थे। इसका मतलब यह है कि कहीं न कहीं उसकी पिटाई हुई है। यह जांच का विषय है कि पिटाई जेल में हुई या थाने में हुई है। यह बहुत गंभीर मामला है। इसमें पूरी जांच होनी चाहिए। आकाश का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। 
विज्ञापन


आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश की मौत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि लखनऊ जेल में सात माह के प्रवास के दौरान अपनी आंखों से तमाम कैदियों की निर्मम पिटाई को देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जेल कर्मियों के अन्य तमाम अत्याचारों का चश्मदीद गवाह होने के नाते भी कह सकते हैं कि आकाश की मृत्यु प्रथम दृष्टया स्वाभाविक नहीं दिखती है। यह जेलकर्मियों की पिटाई जान पड़ती है। उन्होंने मामले में जेल अधीक्षक को निलंबित करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed