फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP founder Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary

Firozabad News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह को पुण्यतिथि पर किया याद

Fri, 10 Oct 2025 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
SP founder Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary
जसराना में सपाईयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को नमन
जिला कार्यालय पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा,सपा नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सपा जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान सपा के नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म छोटे से किसान परिवार सुघर सिंह यादव के घर में 22 नवंबर 1939 को हुआ था। वह भारत देश के रक्षामंत्री होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें थे। उनको मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
विज्ञापन

जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने कहा कि वह जन-जन के नेता थे। किसानों,मजदूरों के साथ युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। ।पूर्व एमएलसी डा. असीम यादव ने कहा कि वह सच्चे नेता थे। डा. दिलीप यादव ने कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, अजीम भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव,रमेश चंद्र चंचल, हरीशंकर यादव, डीपी यादव,अब्दुल बाहिद, मुकेश उर्फ टीटू, महाराज सिंह धनगर, विजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed