फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Son kills mother over land dispute in firozabad

UP: फावड़े से मां को काट डाला...पिता की माैत के बाद बेटे ने इसलिए की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 02 Dec 2025 09:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 02 Dec 2025 09:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बेटे ने मां को फावड़े से काटकर उसे माैत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी बेटे का मां से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरा मामला-

विज्ञापन
Son kills mother over land dispute in firozabad
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी गड़रिया गांव में मंगलवार देर शाम संपत्ति विवाद में खेत पर 19 वर्षीय बेटे हर्ष ने 50 बीघा से अधिक जमीन के बंटवारे के विवाद में अपनी मां मिथिलेश (45) की फांवड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस देर रात तक जुटी रही।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिथिलेश पिछले आठ साल से एटा शहर की आंबेडकर नगर कॉलोनी में अपने मायके में रह रही थी। करीब दो साल पहले, मिथिलेश के पति ललित निवासी बौहरनपुर, नारखी पत्नी के चाल-चलन पर शक होने के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को मिथिलेश अपने भतीजे आकाश के साथ बौहरनपुर पति ललित का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से प्रमाणीकरण दस्तावेज लेने आई।

विज्ञापन

इसी सिलसिले में मिथिलेश अपने बेटे हर्ष के पास गईं, जो गांव के खेत पर काम कर रहा था। मिथिलेश ने हर्ष से कहा कि वह पति की संपत्ति का आधा हिस्सा बेचना चाहती है। इस बात पर दोनों के बीच काफी गहमागहमी हुई। गुस्से में आकर आरोपी हर्ष ने खेत पर रखे फांवड़े से मां मिथिलेश के सिर में कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

भतीजे आकाश ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने नारखी थाना पुलिस, एफएसएल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटा हर्ष फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।

परिवार में दो बेटे, तीन बेटियां
ललित की आत्महत्या के बाद उनके दो बेटे और तीन बेटियां गांव में दादी के पास रहते थे। एक बेटी की शादी हो गई है और एक बेटा दिल्ली में काम करता है। हर्ष, मिथिलेश का दूसरे नंबर का बेटा है।

संपत्ति विवाद में बेटे ने इस अपराध को अंजाम दिया है। आरोपी बेटा घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी

ये भी पढ़ें-UP: खनन माफिया का दुस्साहस...पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, पथराव; पांच हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed