{"_id":"65d259b4cece7f518f099a34","slug":"son-created-ruckus-over-negligence-in-fathers-treatment-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-118216-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पिता के उपचार में लापरवाही पर पुत्र ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पिता के उपचार में लापरवाही पर पुत्र ने किया हंगामा
Mon, 19 Feb 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भर्ती होने के करीब चार घंटे बीतने के बाद भी बेड नहीं मिला। वृद्ध के पुत्र ने सरकारी ट्रामा सेंटर में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को होने पर उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में ही भर्ती करा दिया गया।
लाइनपार क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी वसीम ने अपने पिता नसीम अहमद को सांस की दिक्कत होने पर रविवार सुबह सात बजे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। करीब 11 बजे तक उसके पिता को वार्ड में बेड नहीं मिल सका। इसी बात को लेकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को होने के बाद मरीज को आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में ही भर्ती कर लिया गया। वसीम ने बताया कि उसके पिता सपा से पूर्व सभासद भी रह चुके है। सुबह सात बजे से पिता को लेकर भटक रहा है। चिकित्सकों ने फाइल तैयार कर महज अपनी औपचारिकताओं को पूरी कर दिया।